-->

Google

सुकन्या समृद्धि खाता योजना : भारत में लड़कियों के लिए नई योजना | Secure Feature of your daughter

सुकन्या समृद्धि खाता योजना : भारत में लड़कियों के लिए नई योजना | Secure Feature of your daughter

सुकन्या समृद्धि खाता योजना : भारत में लड़कियों के लिए नई योजना
भारत में हर लड़की के लिए पैसे बचाना और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से  इस योजना पर दोबारा भरोसा जगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  22 जनवरी, 2015 को सुकन्या समृद्धि अकाउंट योजना शुरू की। यह लघु बचत योजना 
 बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ अभियान का हिस्सा है। इसे घरेलू बचत का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरकार की एक पहल भी माना जा रहा है, जो 2008 में जीडीपी का 38 प्रतिशत थी, जबकि 2013 में घटकर 30 प्रतिशत रह गई। यह योजना माता-पिता को अपनी लड़की की शिक्षा और भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खता कैसे खुलवाएं?

1.  माता - पिता  को खोलना होगा अकाउंटः-
 माता-पिता या कानूनी अभिभावक अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोल सकते हैं। जुड़वा या तीन बच्चियों का जन्म एक साथ होने की स्थिति में अधिकृत चिकित्सालयों से प्रमाण पत्र देने पर ही उन्हें भी योजना में शामिल किया जा सकेगा 
2. उम्र की पात्रताः-
 लड़की की उम्र 10 साल की होने तक सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जा सकता है। यह योजना 2 दिसंबर 2014 को शुरू हुई थी। शुरुआत में सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेस पीरियड एक साल का रखा है। जो भी लड़की 2 दिसंबर 2003 और 1 दिसंबर 2004 के बीच जन्मी है, उसका अकाउंट भी एक दिसंबर 2015 तक खोला जा सकता है। इस योजना की अवधि के दौरान लड़की बच्चा भारत की निवासी होनी चाहिए।
5. एक लड़की एक अकाउंटः -
एक लड़की के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खोला जाएगा। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए खाता खोला जा सकता है।
6. खाता कहां खुलेगाः -
सुकन्या समृद्धि अकाउंट पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंकों (इनमें से कुछ बैंक हैं- भारतीय स्टेट बैंक,  बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, आंध्रा बैंक, यूसीओ बैंक और इलाहाबाद बैंक) में खोले जा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी और  

1. अकाउंट ट्रांसफर हो सकता हैः
 अकाउंट को एक हजार रुपए से खोला जा सकता है। लड़की के एक शहर से दूसरे शहर जाने पर इसे मूल स्थान से भारत के किसी भी शहर में ट्रांसफर किया जा सकता है।
2. न्यूनतम भागीदारीः 
हर साल में कम से कम एक हजार रुपए हर खाते में जमा होने चाहिए। अधिक से अधिक 1,50,000 रुपए जमा किए जा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितनी बार पैसे जमा किए जाएं, इस पर कोई पाबंदी नहीं है। पैसे नगद, चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा किए जा सकते हैं।
3. अर्थदंडः 
यदि खाते में हर साल न्यूनतम राशि जमा नहीं कराई गई तो 50 रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा।
4. ब्याज की दरः
 इस योजना में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज की दर 8.1 प्रतिशत रखी गई है। हालांकि, हर साल अप्रैल में इसकी समीक्षा होगी और जो भी बदलाव होगा उसकी जानकारी तत्काल दे दी जाएगी। ब्याज की गणना सालाना होगी, जिसे सीधे बैंक खाते में जमा करवाया जाएगा।
5. अवधिः 
अभिभावक इस अकाउंट में 14 साल पूरे होने तक ही पैसे जमा करवा सकते हैं।
6. निकासीः 
लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद अकाउंट परिपक्व हुए बिना यदि पैसे निकालना चाहते हैं तो जमा की हुई राशि (पूर्व वित्त वर्ष के समाप्ति की राशि) का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं। यदि लड़की 18 वर्ष की है या कक्षा 10 की परीक्षा पास कर चुकी है और एक शैक्षिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहती है तो उच्च शिक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करने के उद्देश्य से पैसे निकाले जा सकते हैं।
7. अकाउंट बंद करनाः
लड़की की उम्र 21 वर्ष होने पर ही अकाउंट बंद किया जा सकेगा।
हाल ही में किये गए परिवर्तन 
  • नकदी और चेक के अलावा, बैंक या डाकघर में कोर बैंकिंग समाधान की सुविधा के साथ अब आप खाते में ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
  • निवेश की गई राशि धारा 80 सी के तहत कटौती के लिए पात्र है, छूट-छूट-छूट (ईईई) कर व्यवस्था का पालन करती है।
  • इससे पहले, लड़की के विवाह के समय खाता बंद कर दिए जाने का प्रावधान था। हालांकि, नए नियमों के अनुसार भले ही बिटिया की शादी हो जाए फिर भी खाता 21 वर्ष की आयु तक जारी रखा जा सकता है।
  • शिक्षा के उद्देश्य के लिए पहले जमा की गई राशि का 50% वापस लिया जा सकता है, बशर्ते वह 18 साल की हो या मानक के अनुसार 10 वीं पास हो। लेकिन अब निकासी की अनुमति देय शुल्क के आधार पर होगी। राशि को एकमुश्त या पांच वार्षिक किश्तों के दौरान वापस लौटाया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाते में निवेश वाले महीने के 10 वें महीने या उससे पहले 8.1% प्रतिवर्ष ब्याज मिलेगा।
  • खाते को समय से पहले, पांच साल के पूरा होने से पहले, बंद करने की अनुमति नहीं है, हालांकि खतरनाक बीमारियों में चिकित्सा सहायता के लिए संवेक्षाशील आधार पर छूट की अनुमति है।
टोल फ्री नंः ( 1800-223-060 )

दूसरी योजना औ का लाभ उठाने के लिए निचे दी गई योजना औ पैर क्लिक करे 

ACCOUNT EXECUTIVE  INTERVIEW QUESTION AND ANSWER 

Mini Mock Test MPPSC 01 (40 Question) (01 - 20)

Mini Mock Test MPPSC 01 (40 Question) (21 - 40)

Mini Mock Test MPPSC 02 (40 Question ) (01 - 15)

Mini Mock Test MPPSC 02 (40 Question ) (16 - 30)

Mini Mock Test MPPSC 02 (40 Question ) (31 - 40)

Mini Mock Test MPPSC 03 (40 Question ) (01 - 10)

Mini Mock Test MPPSC 03 (40 Question ) (11 - 15)

Mini Mock Test MPPSC 03 (40 Question ) (16 - 20)

MPPSC Exam Preparation Study 2021 Second Day

MPPSC Exam Pattern and Syllabus 2021

Accounting Features In Tally ERP 9

Important Accounting Journal Entry Rules

Accounting Syllabus With GST.

Types Of GST Returns All From Details.

Good & Service GST (India) - What is GST? - What is GST Form?Outstanding Management

Tally ERPInformation In Hindi and English

0 Response to "सुकन्या समृद्धि खाता योजना : भारत में लड़कियों के लिए नई योजना | Secure Feature of your daughter "

Post a Comment

Popular posts

Sovrn

sovrn